Site icon

रायपुर : किसानों को अब तक 353 करोड़ 38 लाख का ऋण वितरित

logo kg

 राज्य शासन द्वारा रबी फसलों की खेती के लिए किसानों को 600 करोड़ रूपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को यह ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से बिना ब्याज के प्रदाय किया जा रहा है। रबी सीजन के लिए सहकारी समितियों द्वारा किसानों को अब तक 353 करोड़ 38 लाख रूपए का ऋण वितरित किया जा चुका है। किसानों को रबी फसलों के लिए इस साल अब तक प्रदाय किया गया ऋण गत वर्ष इसी अवधि में प्रदाय किए गए ऋण राशि 337.78 करोड़ का 105 प्रतिशत है।

Exit mobile version