Site icon

सूरजपुर : संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रगान पश्चात हुआ कार्य का शुरूआत

logo kg

संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की उपस्थिति में सुबह 10ः00 बजे राष्ट्रगान के पश्चात सभी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने विभागों का कार्य प्रारंभ किए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रतिदिन 10ः00 बजे राष्ट्रगान पश्चात कार्यालय के कार्य प्रारंभ करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुख को समय पर कार्यालय पहुंचने एवं अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट रूप से उपस्थिति पंजी में संधारित करने निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version