Site icon

राजनांदगांव: प्रदेश सरकार नहीं चाहती है गरीबों को पक्का मकान नसीब हो : गीता घासी साहू 

photo

राजनांदगांव   छुरिया ब्लाक में सघन जनसंपर्क के दौरान राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि गरीबों को पक्का मकान नसीब हो इसलिए राज्य सरकार पी एम आवास के लिए जारी राशि वापिस भेज रही है अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्ष केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 60 लाख 70 हजार मकान बनाने के लिए राशि जारी हुई थी मगर राज्य सरकार केवल एक लाख मकान ही निर्माण कर पाई शेष राशि वापस भेज दी। 
उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है केंद्र सरकार ने इस वर्ष देश में 80 लाख पी एम आवास निर्माण के लिए 48 हजार करोड़ की राशि स्वीकृति की है गांव सर्व सुविधा युक्त हो इसको लेकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है .केन्द्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि पीएम ने सबसे पहले ग्रामीण महिलाओं को धुंए से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना शुरू की, फिर स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कराया इसके बाद गरीबों को पक्का आवास मुहैया कराया अब सरकार घर-घर स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है केंद्र सरकार ने  करोड़ों परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा चुकी है योजना निरंतर प्रगति पर जारी है।

Exit mobile version