Site icon

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम 18 व 19 को जिले में

Mohan_Markam_Congress copy 3

राजनांदगांव Deep Jagriti। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मोहन मरकाम 18 व 19 फरवरी 2022 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें।
जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि अध्यक्ष के प्रवास को देखते हुए जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी एवं कुलबीर सिंह छाबड़ा ने तैयारी पूर्ण कर लिए है। तय कार्यक्रम 18 फरवरी को अपरान्ह 3.30 बजे राजनांदगांव पधारकर निर्माणाधीन कांग्रेस भवन का निरीक्षण कर शहर व जिला में चल रहे मैनुअल व डिजीटल सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट कर रात्रि विश्राम राजनांदगांव सर्किट हाउस में करेंगे।
दिनांक 19 फरवरी को प्रातः 9 बजे मानपुर प्रस्थान कर 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के मैनुअल सदस्यता व डिजीटल सदस्यता अभियान पर चर्चा व समीक्षा करेंगे। वापसी में विश्राम गृह चौकी में कांग्रेसजनों से भेंटकर राजनांदगांव पहुंचकर प्रदेश महामंत्री डॉ. थानेश्वर पटिला के विवाह समारोह में शामिल हो कर रायपुर प्रस्थान करेंगे। जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी व कुबीर सिंह छाबड़ा ने जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ-विभाग के जिला ब्लॉक पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत करें।

Exit mobile version