Site icon

राजनांदगांव : दीक्षा देशपांडे यूजीसी नेट उत्तीर्ण

IMG-20220219-WA0035

राजनांदगांव/ बी.के नगर निवासी दीक्षा देशपांडे ने सहायक प्राध्यापक पद के लिए यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नेट ( नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट ) परीक्षा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से उत्तीर्ण कर ली है। ज्ञात हो कि दीक्षा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप देशपांडे एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका रेखा देशपांडे की सुपुत्री और प्रो. संजय सप्तर्षि की धर्म पत्नी है। उल्लेखनीय है कि यूजीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जितने अभ्यर्थी सहायक प्राध्यापक परिक्षा के लिए आवेदन करते हैं , उसमें से केवल 6 फीसदी ही नेट के लिए क्वॉलिफाई करते हैं ।
दीक्षा अपनी इस महत्वपूर्ण सफलता का श्रेय कठीन परिश्रम, सतत प्रयास, गुरुजनों एवं परिवारजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को देती है।

Exit mobile version