Site icon

छत्तीसगढ़ में महिला मिली कोरोना पॉजेटिव, इस जिले में बढ़कर आंकड़ा हुआ 10, प्रदेश में कुल एक्टिव केस अब 158

corona

रायगढ़ 24 मई 2020 । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। आज अभी तक 6 नये मरीज मिले हैं। नया मरीज रायगढ़ में मिला है। जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीज महिला मजदूर है, जो हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटी थी और क्वारंटीन सेंटर में रखी गयी है। रायगढ़ SP संतोष कुमार सिंह के मुताबिक महिला को लैलूंगा के मुकरेगा गांव में क्वारंटीन करके रखा गया था।

इस नये संक्रमित मरीज की संख्या के साथ ही रायगढ़ में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। इससे पहले आज दोपहर 5 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी। जिनमें बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद व कोरिया से 1-1मरीज मिले थे। इन मरीजों की जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 158 हो गई है।

Exit mobile version