Site icon

राजस्थान के खिलाफ उत्तराखंड़ की ठोस शुरूआत

06

रणजी ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड ने पहले दिन राजस्थान के खिलाफ ठोस शुरूआत की। पहले दिन उत्तराखंड ने पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। कुणाल चन्देला और स्वप्निल के सिंह ने शानदार अर्द्धशतकीय पारियां खेली। राजस्थान के एवी चौधरी ने तीन और कमलेश नगरकोटी ने दो विकेट चटकाए।
बृहस्पतिवार को त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर उत्तराखंड़ को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। उत्तराखंड के कप्तान जय बिस्टा और कमल कन्याल ने पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी की। जय बिस्टा ने 15 और कमल ने 25 रन बनाए। इसी स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा जब तनुष गुसाईं खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान में उतरे कुणाल चन्देला ने 89 रनों की शानदार पारी खेल टीम का स्कोर दो सौ के पार पहुंचाया। स्वप्निल के सिंह ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल कुणाल का पूरा साथ दिया। दिन का खेल समाप्त होने पर स्वप्निल के सिंह 69 और दीक्षांशु नेगी 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उत्तराखंड की टीम आज पांच विकेट 228 रन से आगे मैदान में उतरेगी। टीम का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बढ़त बनाने का रहेगा।

Exit mobile version