Site icon

राजनांदगांव: यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों की मदद के लिए आगे आया उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन

0 (2)

० नाचा के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने अभिभावकों से की अपील

राजनांदगांव। यूके्रेन रूस के बीच शुरू हुए युद्ध के बीच अब भारतीय छात्रों की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही अभिभावकों भी अब लगातार भयभीत हो रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन ने युद्ध के बीच 30 दिन तक आपातकाल घोषित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद यहां पर रह रहे विद्यार्थियों में और अधिक भय बन रहा है। विद्यार्थी बार-बार इंटरनेट के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री व दूतावास को उन्हें स्वदेश वापस लौटने की मांग कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए आगे आए है। भारतीय दूतावास के साथ मिलकर नाचा तमाम स्तिथियों पर नजर बनाए हुए है। नाचा के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने अपील की है कि, कोई भी छत्तीसगढ़ के छात्र जिन्हें यूक्रेन से बाहर निकलने की आवश्यकता है, कृपया इस फॉर्म को जल्द से जल्द जमा करें। हम नोडल अधिकारी के साथ काम कर रहे हैं और छात्र सूची साझा करेंगे। हमने छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है।

Exit mobile version