Site icon

घर पर रहकर मनाए ईद का पर्व – ताज भाई

74

राजनांदगांव । राज मार्केटिंग जूनी हटरी के संचालक ताज भाई ने तमाम देशवासियों, प्रदेशवासियों व राजनांदगांव शहरवासियों को ईद की बधाई व मुबारकबाद देते हुए कहा है कि ईद का यह पर्व अमन, शांति और भाईचारे का पर्व है यह पर्व पूरे मुस्लिम समुदाय के लोग इस देश में हर्षोल्लास और खुशी के साथ इस देश के कोने कोने में मनाते हैं पर इस साल आप सभी को पता है भारत सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में करोना वायरस केविड 19 संक्रमित रोग के कारण देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है ।
आगे ताज भाई ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को आपसी प्रेम एवं भाईचारे के इस पर्व को इस वर्ष सादगी से मनाएं। इस समय भारत सहित छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना महामारी से लड़ रहा है अल्लाह से दुआ करें कि इस महामारी भारत सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में खत्म हो। हम सब मिलकर ही इस महामारी से लड़ सकते हैं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क वह हाथों में सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जारी आदेश व गाईडलाईन का पालन करें । और घर पर रहकर ही ईद का पर्व मनाएं।

Exit mobile version