Site icon

बड़गांव में दो दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का  हुआ आयोजन

a69ba96a-598c-4d3d-8c39-3e4fc2180ac0 (1)

भगवान श्रीराम के चरित्र को  आत्मसात करें …घासी राम साहू
राजनांदगांव।खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांव (उमरवाही) में नव जागृति सत्संग मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू जी थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.डी. ठाकुर जी अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि चुनेशवर साहू जी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य , राधे लाल जोशी सरपंच ग्राम पंचायत कापा ,गोपाल भुआर्य पूर्व जनपद सदस्य ,रोहित नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बड़गांव, श्रवण देवांगन ,ढाल सिंग नेताम, पंचराम पूर्व जनपद ,मोहन बघेल गोपाल बघेल, लक्ष्मीचंद सांखला, ीरा  नेताम ,रोहित आमले, गणपत नेताम, खोरबाहरा लहरे, सरेस कुमार उपसरपंच, भागीरती नायक, पन्नालाल नायक ,नकुल ठाकुर ग्राम प्रमुख ,डेविड नायक ग्राम पटेल ,ईश्वरलाल निर्मलकर आयोजक समिति के अध्यक्ष, चम्मन  नायक ,नकुल राम कारते जी एवं अन्य के आतिथ्य में किया गया। नव जागृति सत्संग मानस परिवार एवं ग्रामवासियों ने मुख्यअतिथि घासी राम साहू व  एम डी ठाकुर एवं अन्य अतिथियो को बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया।स्वागत उपरांत एम डी ठाकुर ने मानस मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौरासी लाख योनि के बाद मानव जीवन मिला .शस्त्रों में कलयुग में केवल भगवान के नाम का सुमरन करने का सबल दिया है कलयुग केवल नाम आधारा उन्होंने राम चरित्र मानस के महिमा बताई।मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम  साहू जी ने मानस मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होने से गॉव  भक्तिमय  हो जाता हैं.भगवान राम का जीवन चरित्र सर्वथा अनुकरणीय हैं।हम सबके मन मंदिर में श्रीराम जी बसे हैं.भगवान राम चंद्र जी के जीवन चरित्र  के माध्यम से लोक और समाज मे यह प्रदान की इस जीवन मे अनेक कष्टो को सहन करते हुए कभी भी निराश व हताश नहीं होना है। भगवान श्रीराम जी के चरित्र को जीवन में आत्मसात करें।  उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता साहू ने  ग्राम बड़गांव के ग्रामीणों के लिए हाई मास्क की घोषणा करने कहा है।सस्वर मानस गान सम्मेलन  के संध्या आरती में  शामिल होने का सौभाग्य मिला ऐसे आयोजन के लिएआयोजक समिति एवं ग्राम वासियों को कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सस्वर मानस गान सम्मेलन में गायत्री महिला मानस मंडली पचमेड़ी भखारा, ज्योति बालिका मानस मंडली थनोद अभनपुर, बसंत मानस प्रचार समिति घुपसाल, जय नर्मदा मैय्या महिला  मंडली देवरी बंगला, कला निकेतन मानस मंडली भेड़ीकला राजनांदगांव ,नवदुर्गा रामायण समिति आमगांव ,तन्मय बालिका मानस मंडली भरदाकला, श्री हरि ओम मानस मंडली अमेरी रायपुर, प्रज्ञा मानस परिवार भिभौरी कबीरधाम ,बस्तरिहा मानस मंडली कोदागांव कांकेर, श्री रामीकत मानस मंडली रक्से कबीरधाम ,जय गुरुदेव मानस मंडली धनगांव लोहारा जय सियाराम ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संरक्षक हीरा नेताम
नव जागृति मानस परिवार के अध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर ,उपाध्यक्ष वेदभूषण लहरें, सचिव मनोज राणा ,सदस्यगण ईश कुमार नेताम, निर्मल भौसार्य, ओमप्रकाश लहरे, मनोहर लहरें, कमलेश बारले, धर्मेंद्र घरेन्द्र,  गौतम निर्मलकर ,यशवंत मसिया, भीखम राणा, द्वारिका प्रसाद, सुभाष उइके एवं समस्त ग्रामवासियों का सफल कार्यक्रम के लिए संपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version