Site icon

क्वारंटाइन सेंटर में श्रमिकों ने पी शराब, फोटो सोशल मीडिया हुआ वायरल , पांच पर एफ.आई.आर.

Sharab-kharab-main

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले में प्रवासीय मजदूरों को जिले के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है ऐसी स्थिति में एक बड़ा मामला सामने आता दिखाई दिया जिसमें जिले के छुईखदान ब्लॉक के एक सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों द्वारा शराब का सेवन किया गया इतना ही नहीं उसके बाद उसे सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराए जाने के बाद 5 लोगों के खिलाफ गंडई थाने में 269, 270, 271, 188, े36(च), 2, 3, 4 के तहत अपराध दर्ज कराया गया है।

० जनपद पंचायत की टीम भेजकर कराई गई जांच

छुईखदान ब्लॉक के गंडई के समीप ग्राम पंचायत भुरभूसी में बनाए गए शासकीय क्वारंटाइन भवन (प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला) में 22 मई को वहां ठहरे हुए प्रवासी मजदूरों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था साथ ही उस फ ोटो लेकर सार्वजनिक करने का मामला पता चला था। शिकायत के बाद कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर जनपद पंचायत की टीम भेजकर इसकी जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई।

० इन पांच पर हुआ अपराध दर्ज

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत के सचिव की शिकायत पर कुल 5 लोगों के विरुद्ध पुलिस थाना गंडई में एफ आईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने भादंवि की धारा 269, 270, 271, 188, आबकारी अधिनियम 36 (च) 2, महामारी अधिनियम 3, 4 के तहत शशि पिता मेहतर साहू, राधेश्याम साहू पिता तिहारु साहू, होलेन्द्र यादव पिता खिलावन यादव, नितेश साहू पिता गेंदलाल साहू और परेटन साहू पिता मगतू साहू सभी निकासी भुरभुसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Exit mobile version