Site icon

कन्हारपुरी निवासी कर सकते है चक्काजाम, रेत के तस्करो से है परेशान

WhatsApp Image 2020-05-24 at 21.23.47

नेशनल हाईवे से (सीआई टी कालेज) कन्हारपुरी रोड़ पूरी तरह खराब

राजनांदगांव / जिले में रेत का उत्खनन जोरो से चल रहा है वही राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जंगलेश्वर में बिना माप दंड के रेत का उत्खनन व्यापक रूप में चल रहा है।शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करते हुवे के उत्खनन किया जा रहा है वहाँ के स्थानीय निवासीयो को हो रही बहुत परेशानी जिसकी शिकायत सम्बन्धित विभाग और अनुविभागीय अधिकारी से की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है जिससे लोग बहुत आक्रोश में है ।

लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार

दो दिन पहले शाम की घटना कुछ इस तरह हुई नेशनल हाईवे से (सीआई टी कालेज) कन्हारपुरी रोड़ पर एक बुजुर्ग अपने परिवार के साथ बहुत बुरी तरह गिर कर घायल हो गए। शायद दोनों के सर और कन्धे पर गंभीर चोटें आई थी। यह घटना राष्ट्रीय मार्ग से कंहारपुरी जाने वाली सड़क पर ढलान से नीचे उतरते समय हुई।रेत से पूरी तरह भरी गाड़ियों के परिवहन से सड़को ने दम तोड़ दिया है। सड़को पर वाहनों की वजह से बड़े बड़े गढ्ढे बन जाने और रात में दिखाई नही देने की वजह से दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। ये बुज़ुर्ग दंपत्ति जैसे तैसे अपने आप को संभालकर पुनः गाड़ी वालो को दुआएं देते अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। ऐसी स्थिति में पूर्ण जिम्मेदारी शासन में बैठे लोगों की है।जहाँ एक ओर कार्यवाही के नाम पर ये खाना पूर्ति करते है वही दूसरी ओर इन ठेकेदारों को खुला संरक्षण दिए हुए है। आप अपनी मनमानी कीजिये।मोटी रकम से अपने जेब भी भरिये लेकिन लोगो की जान से अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए खेलना बंद कीजिए,जहाँ एक ओर बहुत से लोग अपनी कमाई का हिस्सा कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्वतः दान कर सेवा भाव की मर्यादा को दर्शा रहे है वही ये लोग इस आपातकाल के फायदा उठा कर क्षमता से अधिक पुरानी सड़को पर वाहन चला कर नुकसान करवा रहे है। शासन प्रशासन ध्यान देवे अन्यथा जन शक्ति का प्रयोग कर के आंदोलन किया जायेगा।

Exit mobile version