Site icon

राजनांदगांव: पत्रकारिता विभाग में समूह चर्चा का आयोजन

WhatsApp Image 2022-03-03 at 6.11.54 PM (1)

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के. एल. टाण्डेकर के मार्गदर्शन में पत्रकारिता विभाग, विभागाध्यक्ष डॉ.बी.नंदा. जागृत के निर्देशन में ‘रूस का यूक्रेन पर हमला:  आधुनिक संदर्भ’ विषय पर सामूहिक चर्चा आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक अमितेश सोनकर , रेशमी साहू, लोकेश शर्मा सहित सभी विद्यार्थियों ने अपना विचार व्यक्त किया।

जिसके बाद यह निष्कर्ष निकला की दोनों देशो को युद्ध नहीं करना चाहिए क्योंकि युद्ध से हमेशा हानि ही हुई है, और आम लोगो को इससे जान मान सहित कई प्रकार के नुकसान हुए है। युद्ध का परिणाम हमेशा घातक होता है।

Exit mobile version