राजनांदगांव। रक्तदान महादान को सार्थक करते हुए आठवीं बटालियन के जवानों ने अंजान मरीजों के लिये रक्तदान कर लोगों को भी रक्तदान करने प्रेरित किया एवं स्थापना दिवस के इस अवसर पर महिलाओं ने भी रक्तदान कर मिसाल पेश किये।
रक्तदान शिविर के आयोजन में प्रमुख रूप से जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिये सेनानी एसआर सलाम, उप सेनानी राकेश शर्मा, सहायक सेनानी एचके टोनडर, सहायक सेनानी राकेश सिंह, सहायक सेनानी बीएल भोई, पीसी चन्द्रहास गौतम, स्टेनो ईश्वर देवांगन, ऑफिस स्टाफ से उप निरीक्षक (एम) राजा मेश्राम, उपनिरीक्षक (एम) सौरभ मेश्राम, सहायक उप. संतोष यादव, नंदकिशोर, सहा. उपनिरीक्षक रुबेन टोप्पो, सहा. उपनिरीक्षक पदमन प्रधान मार्गदर्शक के रूप उपस्थित थे।
रक्तदान करने वालों में नर्सिंग स्टाफ से नीलिमा शर्मा, शालू श्रीवास्तव, प्रभा पटेल जवानों में उप निरीक्षक पदमन प्रधान, प्रधान आरक्षक डिलेश्वर सिन्हा, दिनेश सिंह, निर्मल सोनी, हरीश मरकाम, ओकेश्वर नाग, विक्रम बघेल, यूनुस ब्लड डोनेशन के संयोजक शेख यूनुस कुरैशी, जाहिद अली, आरक्षक विनय मेहरा, मुकेश पटले, उपेन्द्र धमगाये, तुलेंद्र नेताम, रामचरण ठाकुर (सभी परिवहन शाखा), आरक्षक पुरषोत्तम बिशेन, पीतांबर उइके ने अपना रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला रक्तदाता संघ के अध्यक्ष फनेन्द्र जैन, नांदगांव ब्लड बैंक के मेडिकल काउंसलर मोहित साहू, लैब टेक्नीशियन ओशीन विश्वकर्मा, कामिनी सोनकर, गीतेश्वर उपस्थित रहे।
राजनांदगांव: आठवीं बटालियन के जवानों 21वें स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

