Site icon

सितारगंज में बस पलटने से 15 घायल, चालक की लापरवाही यात्रियों की जान पर पड़ी भारी

accident-in-uttarakhand_1646633495

उत्तराखंड के सितारगंज में बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।
 सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक घायलों की ही सूचना है। 

Exit mobile version