Site icon

भाजपा की अहम बैठक आज, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित सभी दिग्गज होंगे शामिल

rajasthan-bjp_1644901856

विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सात मार्च को होगी। जिसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सात मार्च को सुभाष रोड स्थित एक होटल में 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक होगी।

इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी और प्रभारी भाग लेंगे। बता दें, विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की रविवार को उत्तराखंड में एंट्री हुई है। उन्होंने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर मंत्रणा की। उसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मतगणना के बाद की स्थिति पर मंत्रणा की है। 

Exit mobile version