Site icon

महासमुंद : राजस्व प्रकरणों के निपटान में आएगी तेज़ी

logo Deep Jagriti

इस माह राजस्व के लगेंगे 15 कैम्प कोर्ट मौक़े पर राजस्व प्रकरणों का होगा निराकरण

महासमुंद विकासखंड के हाट बाज़ार में राजस्व के कैम्प कोर्ट लगेंगे। जिसमें नामांतरण, सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार,जातिप्रमाण पत्र,किसान किताब सत्यापन,आय प्रमाण पत्र,फसल सुधार,फसल,रक़बा संसोधन जैसे राजस्व संबंधी 20 तरह की सेवाओं संबंधी प्रकरणों का मौक़े पर निराकरण किया जाएगा।
    एसडीएम श्री भागवत जायसवाल ने बताया कि कैम्प कोर्ट इस माह की 9 तारीख़ से शुरू होगा जो 31 मार्च तक चलेगा। पहला कैम्प 9 मार्च को ग्राम बावनकेरा, 10 को बेलटुकरी और जोबा में, 11 को झारा में लगेगा। वही 14 मार्च को बेलसोंडा और मानपुर में, 16 को तुमगाँव व नरतोरा में आयोजित होगा। तो 21 मार्च को बिरकोनी,25 को 26 को झलप और खट्टी में लगाया जाएगा। 30 मार्च को बरोंडाबाज़ार व कछारडीह में संपन्न होगा और अंतिम कैम्प कोर्ट 31 मार्च को सिरपुर में रखा गया है।
   विगत छः महीने में अनुविभागीय अधिकारी (रा) महासमुंद और तहसील कार्यालय द्वारा 1709 नामांतरण प्रकरण निपटाए है,उसी प्रकार से 105 बंटवारा और लंबित 180 सीमांकन प्रकरण निपटाए है। लोगो के भूमि रिकार्ड में आये त्रुटियों का निपटान करते हुए 127 बंदोबस्त त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निपटारा किया गया।

Exit mobile version