Site icon

कन्नौज में हार से हताश सपाइयों ने की पत्थरबाजी, महोबा में ईवीएम खराब होने पर हंगामा

download

यूपी के कन्नौज जिले में मतगणना स्थल के बाहर सुबह से भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ भाजपाई जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ सपाई अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं जैसे-जैसे भाजपा की जीत नजदीक आती गई तो सपाई बौखला गए। इसके बाद उन्होंने मतगणना स्थल पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पत्थर लगने से कई लोग घायल हो गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर सभी को मतगणना स्थल के बाहर खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे से ही मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने बवाल की भूमिका बनानी शुरू कर दी थी। जिसके देखते हुए अधिक पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद सपाइयों ने हार से हताश हो अपना गुस्सा पत्थरबाजी कर निकाल दिया। हालांकि अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं महोबा में ईवीएम के खराब होने का आरोप लगा कर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। तकनीकी कमियां बताकर सपा और जनाधिकार पार्टी ने मतगणना का बहिष्कार किया। दोनों दलों के एजेंट मतगणना स्थल से बाहर निकल आए। इसके बाद प्रेक्षक को लिखित में शिकायती पत्र दिया गया।

Exit mobile version