राजनांदगांव. कांग्रेस सरकार का चौथा बजट निराशाजनक रहा। शिक्षा के लिए किसी भी प्रकार का नया प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में विशेष कुछ भी नहीं है। शिक्षकों की नई भर्ती के लिए भी कोई बात नहीं है । तथा शिक्षकों के पदोन्नति और क्रमोन्नति की भी कोई बात नहीं हुई ।स्वास्थ्य के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किया जा रहा है ।युवाओं के रोजगार के लिए सरकार के पास कोई प्लान नहीं है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। कोई नई औद्योगिक नीति नहीं लागू की गई। जिससे छत्तीसगढ़ में नए उद्योग खुल सके। बालिकाओं के लिए निशुल्क शिक्षा के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। यातायात के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है । पूरे देश में सरकारी बसें चल रही हैं ।परंतु छत्तीसगढ़ में सिटी बसें धूल खा रही हैं। और सरकार के पास कोई मास्टर प्लान नहीं है। जिससे सरकारी बसें अच्छे से सुचारू से चल सके लोगों से प्राइवेट बस संचालक अनाप-शनाप किराया वसूल रहे हैं। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है ।कुल मिलाकर बजट निराशाजनक है। जनविरोधी है।
राजनांदगांव: निराशाजनक बजट युवाओं के लिए कुछ भी नया नहीं कुशल सिंह राजपूत

