Site icon

दिमागी रूप से कमजोर नाबालिग से रेप, 5 महीने का गर्भ ठहरा तो हुआ मामले का खुलासा

78

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिमागी रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले का आरोपी भी नाबालिग ही है. बताया जा रहा है कि कई दिनों तक बच्ची से रेप किया गया. जब बच्ची का गर्भ ठहरा जब जाकर मामले का खुलासा हुआ. परिजनों की पूछताछ के बाद बच्ची ने पूरा मामला बताया. फिर इस मामले की शिकायत मुगजहन थाने में की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल. राजधानी रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता दिमागी रूप से थोड़ी कमजोर है. वहीं दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है. मुजगहन थाना क्षेत्र का यह मामला है जहां मुजगहन गांव के ही 17 साल के नाबालिग किशोर ने दिमागी रूप से कमजोर 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी बहाने से किशोरी को अपने घर बुलाता था और घर में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था. दुष्कर्म के कारण किशोरी को 5 माह का गर्भ ठहर गया है. गर्भ ठहरने पर परिजनों ने इस बात की पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई.

गर्भ ठहने की जानकारी होने पर परिजनों ने मुजगहन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. इस आधार पर आरोपी अपचारी बालक को मुजगहन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ में धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल का कहना है कि आरोपी ने 23 जनवरी से 23 फरवरी के बीच में पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया है. किशोरी का गर्भ ठहरने पर परिजनों को मामले का पता चला. फिर परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जांच की जा रही है.

Exit mobile version