Site icon

डोंगरगांव में होली महोत्सव पर अभा कवि सम्मेलन 17 को

logo Deep Jagriti

डोंगरगांव,10 मार्च। अखिल भारतीय शाकाहार परिषद द्वारा प्रति वर्ष अनुसार होली महोत्सव पर 17 मार्च को नगर के बाजार चौक में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के संयोजक पवन जैन प्रेमी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सेवाभावी उत्कृष्ट कार्य करने वालों का अहिंसा रत्न से सम्मान किया जाएगा। कवि सम्मेलन में कवि कमल मनोहर जयपुर (मंच संचालन), अनिल बोहरे आसु कवि हाथरस (हास्य व्यंग्य), गौरीशंकर धाकड़ बरेली (ओज), आलम सुल्तानपुरी कानपुर (गीतकार), सुश्री संगीत सरल भोपाल (श्रृंगार) के साथ ही स्थानीय कविगण भी भाग लेंगे। अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के संयोजक पवन जैन प्रेमी ने सभी काव्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।

Exit mobile version