Site icon

सुकमा जिला प्रशासन ने कर्नाटक में बंधक बने 19 मजदूरों मुक्त कराया

logo Deep Jagriti

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला प्रशासन ने कर्नाटक में बंधक बने बस्तर के 19 मजदूरों मुक्त कराने के बाद वापस लाया। 19 मजदूरों में 6 महिलाएं और चार नाबालिक मजदूर शामिल हैं। नईदुनिया में खबर छपने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने टीम बनाकर कर्नाटक के सागरा भेजी थी। टीम ने जांच के बाद वहां से मजदूरों को लाया। प्रशासन ने कहा, इन मजदूरों को यहां से मजदूरों को अपने-अपने घर भेज दिया जाएगा। लाए गए मजदूरों में सुकमा जिले के 6, बस्तर के 6 बीजापुर 2 और दंतेवाड़ा 5 मजदूर

हैं।

Exit mobile version