Site icon

यूपी चुनाव में इन दस सीटों पर सबसे कम रहा हार-जीत का अंतर, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी 315 वोटों से हारे

11_03_2022-ik_22535188

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत प्राप्‍त किया है। कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर भाजपा प्रत्‍याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से करारी शिकस्‍त दी है। वहीं, कुछ भाजपा प्रत्‍याशी ऐसे भी हैं, जो बहुत कम वोटों के अंतर से जीत की देहरी छू पाए हैं।

मतगणना के दौरान कभी भाजपा प्रत्‍याशी 100 वोटों से आगे तो कभी विपक्षी दल का प्रत्‍याशी दो सौ वोटों से आगे हुआ तो प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिलों की भी धड़कनें बढ़ गईं। हम आपको उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी ही कुछ सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां प्रत्‍याशियों के बीच कांटे की टक्‍कर हुई और वो कुछ सौ वोटों के अंतर से जीत गए। हम आपको दस ऐसी विधानसभा सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जीत का अंतर बेहद कम रहा।

Exit mobile version