Site icon

धमतरी : अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय खुला रखना सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा

logo Deep Jagriti

राज्य शासन के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देश के परिपालन में
वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं। अवकाश की स्थिति में पंजीयन कार्य प्रभावित होने से शासकीय राजस्व भी प्रभावित होगा। राज्य शासन के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक ने पंजीयन कार्यालय, खुला रखने के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके परिपालन में कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने सुनिश्चित करने कहा है कि जनसामान्य की सुविधा और राजस्व की दृष्टि से अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहें।
        ध्यान रहे शनिवार 12 मार्च, रविवार 13 मार्च, शनिवार 26 मार्च, रविवार 27 मार्च के अलावा भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर सोमवार 28 मार्च को शासकीय अवकाश के दिन में पंजीयन कार्यालय, कोषालय एवं संबंधित बैंक खुले रहेंगे। जिला पंजीयक ने बताया कि अवकाश के दिनों में कोषालय खोलकर स्टांपों की आपूर्ति आवश्यकता अनुसार की जाएगी तथा संबंधित बैंक शासकीय लेन-देन एवं ई-स्टांप की सुविधा उपलब्ध कराने खुलेंगे। उन्होंने उप पंजीयक धमतरी, कुरूद और नगरी को सुनिश्चित करने कहा है कि अवकाश अवधि में कार्यालय खोल कर पंजीयन कार्य का संपादन करें।

Exit mobile version