Site icon

ऋतिक रोशन जल्द शुरु करेंगे ‘कृष 4’ की शूटिंग!

images

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक bollywood actor ritik roshan  रोशन की सुपर हीरो super hero  फिल्म ‘कृष’ krish  जल्दी अपना चौथा पार्ट लेकर आने वाली है। एक्टर के पिता और फिल्म के निर्देशक, निर्माता राकेश रोशन rakesh roshan  ने नए पार्ट की तैयारी शुरू कर दी है और जैसे ही ऋतिक ritik  अपनी हालिया फिल्मों की शूटिंग से फ्री होते हैं, ‘कृष 4’ krish 4  की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ vikram veda  की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह सैफ अली खान के साथ काम करते दिखाई पड़ेंगे। जिसके बाद वह अगस्त में दीपिका पादुकोण deepika padukon  संग ‘फाइटर’ की शूटिंग शुरू देंगे। कथित तौर पर ‘फाइटर’ fighter  का 100 दिनों का शेड्यूल है। यानी कि ‘कृष 4’ की अगले साल तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है। “फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियां और फिल्म की कास्टिंग इसी साल जून में शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि राकेश रोशन ने अभी तक इस बात का फैसला नहीं किया है कि फिल्म में फीमेल लीड रोल कौन सी एक्ट्रेस प्ले करेगी।” बता दें कि फिल्म में अभी तक प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल करती रही हैं।

राकेश रौशन ने पहले भी ‘कृष 4 krish 4  बनाने की बात कही थी लेकिन वह कोविड महामारी corona VIRUS  के थमने का इंतजार कर रहे थे क्योकि कोरोना के कारण बिजनेस को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कह था, “मैं इस महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि साल 2022 में कोरोना पर काबू पा लिया जाएगा। हम जिस फिल्म की योजना बना रहे हैं, वो बहुत बड़ी है। मैं नहीं चाहता कि ये फिल्म किसी भी कारण अटके। फिल्मों के बीच में अटक जाने से फिल्मों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इसीलिए मैं इस सब के चक्कर में पड़ना नहीं चाहता हूं।”

Exit mobile version