Site icon

राजनांदगांव: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव ड्यूटी की तैयारी में लगे अधिकारियो/कर्मचारियों की ली गई बैठक

WhatsApp Image 2022-03-17 at 5.35.51 PM

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 में पोलिंग बूथों का लिया जायजा

कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा अगामी खैरागढ़ उपचुनाव को ध्यान में रखते हुये चुनाव ड्यूटी की तैयारी में लगे अधिकारी कर्मचारियों की मीटींग जनपद पंचायत भवन खैरागढ़ कार्यालय में लिया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 में उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निश्पक्ष रूप से सम्पन्न करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये उसके बाद कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने टीम के साथ खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया और खामी पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था में कहीं भी कोई कमी न रहे निर्वाचन आयोग के सभी आदेशों को कड़ाई से पालन करने एवं निश्पक्ष चुनाव करवाने हेतु दृढ़संकल्प होकर कार्य करने हेतु समझाईश दी गई।

Exit mobile version