Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

cm bhpesh

दुर्घटना में घायल उपेंद्र दुबे को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन सरगुजा को दिए

रायपुर, 19 मार्च 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में श्री उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि श्री उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को श्री उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

Exit mobile version