Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

01

रायपुर, 19 मार्च 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सामुदायिक भवन के लोकार्पण से कुम्हारी के नागरिकों को सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। आश्रय स्थल के लोकार्पण के मौके पर उन्होंने कहा कि यहां रहने के साथ ही मनोरंजन का भी बेहतर इंतजाम किया गया है इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

Exit mobile version