Site icon

सरकार बनाने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक कल, कांग्रेस भी हार पर करेगी मंथन

bjp congress

उत्तराखंड: विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की हार पर कांग्रेस में 21 मार्च को मंथन होगा। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के मुताबिक पर्यवेक्षक अविनाश पांडे चुनाव की स्थिति का आंकलन करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।

प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई थी। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को 29 हजार या फिर इससे भी अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब पार्टी में हार की वजहों की तलाश की जा रही है। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष को सहयोग न मिलने से भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।

कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस भवन में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी 19 नव निर्वाचित विधायक, चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।    

Exit mobile version