Site icon

बलौदाबाजार के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग के स्पार्किंग से आग का अंदेशा

21_03_2022-fire_in_cement_factory

 छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में अचानक भीषण आग लग गई। प्‍लांट में लगी आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार काफी दूर से नजर आ रहा था। प्‍लांट में आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि प्‍लांट में किसी प्रकार की वेल्डिंग के दौरान स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार श्रीसीमेंट के दो और नुविस्टा सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी के एक-एक फायर टेंडर की गाड़ियों ने आग पर लगभग 40 मिनट में पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच के लिए इंटरनल कमेटी बनाई है। शासन के नियमों के तहत श्रम विभाग को संयंत्र की ओर से सूचना दी गई।

Exit mobile version