Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी शाखा का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

logo Deep Jagriti

रायपुर,

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की कुनकुरी शाखा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर करेंगे। संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी श्री यू.डी.मिंज, विधायक पत्थलगांव श्री रामपुकार सिंह और विधायक जशपुर श्री विनय कुमार भगत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Exit mobile version