Site icon

छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती परीक्षा की तिथि एक बार और बदली गई अब होगी 24 अप्रैल को पटवारी भर्ती परीक्षा

istockphoto-1300434912-170667a

young business woman got overjoyed by good news and started celebrating while working on laptop - Concept of new Job offer or promotion, college admission and loan approvel or won the price money

छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती परीक्षा की तिथि एक बार और बदली गई अब होगी 24 अप्रैल को पटवारी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा सचिव, छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP)-2022 का आयोजन दिनांक 17 अप्रैल 2022 को किया जाना था. किंतु दिनांक 17 अप्रैल 2022 को ईस्टर” का पर्व होने के कारण पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP)-2022 की परीक्षा तिथि में पुनः संशोधन करते हुए दिनांक 24 अप्रैल 022 (पूर्वान्ह) निर्धारित की गई है ।

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP22)- 2022 के परीक्षा तिथि में पुनः संशोधन के संबंध में एवं सहायक ग्रेड -3 एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO22)-2022 के परीक्षा तिथि के संबंध में  प्रेस विज्ञप्ति 

इसी तरह विभिन्न विभागों (1) छ.ग. शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, अटल नगर, रायपुर (2) कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ रायपुर (3) छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर (4) नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ, राज्य मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर सहायक ग्रेड-3, डाटाएंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO22)-2022 हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाना था।

सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर का पत्र क्रमांक एफ 9-1/2008 / एक-3 दिनांक 03.02.2022 को जारी निर्देश “सभी प्रशासकीय विभागों द्वारा डाटाएंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टायपिस्ट एवं सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए उनके सेवा भरती नियमों में उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रावधान संशोधन किए जाए एवं नियमों में संशोधन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति मानते हुए अधिसूचना का प्रारूप विधि विभाग से परिमार्जित कराया जाकर, राजपत्र में उसका प्रकाशन किया जाए। नियमों में संशोधन उपरांत ही विभागों द्वारा उक्त पदों पर भरती की कार्यवाही की जाए। के पालनार्थ व्यापम द्वारा सहायक ग्रेड-3 डाटाएंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO22)-2022 की परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में दी जायेगी ।

Exit mobile version