Site icon

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे ने चेकपोस्ट और मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

1-4

राजनांदगांव 25 मार्च 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के  सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चेक पोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बढ़ईटोला, रेंगाकठेरा के चेकपोस्ट और ग्राम राहूद, करमतरा, पवनतरा, सलोनी, तुरकारीपारा के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम खैरागढ़ श्री लवकेश धु्रव, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version