Site icon

मूल्यांकनकर्ता एक दिन में जांच सकेंगे सिर्फ 40 उत्तरपुुस्तिका, 28 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

स्कूल स्टेट स्कूल

राजनांदगांव। बोर्ड परीक्षा समाप्ति की ओर है। इधर, 21 मार्च तक संपन्ना हो चुके विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंच गई है। मूल्यांकन के लिए शहर के महंत बलराम दास उच्चतर माध्यमि स्कूल स्टेट स्कूल व डा.बल्देव प्रसाद मिश्र स्क्ूल बसंतपुर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

दोनों केंद्रों में पहले चरण की मूल्यांकन के लिए करीब लाख कापियां पहुंच गई है। 28 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसके बार मूल्यांकनकर्ता एक दिन में सिर्फ 40 ही कापियां जांच सकेंगे। निर्धारित संख्या मूल्यांकनकर्ताओं को कापिया चेक करनी है। मूल्यांकनकर्ताओं को माशिमं की ओर से आइडी कोर्ड दिया जाएगा। काफी चेक करने के बाद इस कोर्ड नंबर से छात्राओं को मिलने वाले अंकों की एंट्री होगी।

नये तरीके से होगा मूल्यांकनः इस बार नये तरीके से उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकनकर्ताओं को स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम के तहत बच्चों को अंक देना होगा। यानी मूल्यांकनर्ताओं को पूरा उत्तर पढ़ने के बाद ही अंक देना होगा। पहले चरण में 21 मार्च तक संपन्ना हो चुके विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 44 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बता दें कि पिछले पांच सालों के भीतर दर्जनभर से अधिक लापरवाह मूल्यांकनकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version