Site icon

रायपुर : लाटा एनीकट निर्माण के लिए 43.19 करोड़ स्वीकृत

logo Deep Jagriti

रायपुर, 31 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ शासन ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार की महानदी पर लाटा एनीकट निर्माण के लिए 43 करोड़ 19 लाख 10 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इस एनीकट निर्माण होने पर क्षेत्र में 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ महानदी भवन से सिंचाई योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

Exit mobile version