Site icon

Rajnandgaon। पुलिस की गिरफ्तार में आया ipl सटोरिया

logo Deep Jagriti

01 लाख, 70 हजार रूपये के सट्टा पट्टी एवं मोबाईल सहित नगदी रकम 2040 रूपये को किया गया जप्त

पंजाब किंग्स विरूद्ध चेन्नई सुपर किग्स के आईपीएल मैच में मोबाईल के माध्यम से से संचालित कर रहा था सट्टा का खेल

मूखबीर की सूचना पर, लालबाग पुलिस द्वारा किया गया कार्यवाही

राजनांदगांव। नवरात्रि पेट्रोलिंग ड्युटी के थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत को जरिये मोबाईल सूचना मिला कि अटल आवास पेण्ड्री निवासी बबलू उर्फ करीम मुगल आईपीएल सट्टा खेला रहा है कि सूचना तस्दीकी पर पेट्रोलिंग पार्टी के प्र0आर0 183 महेन्द्र बंसोड़ व चालक आर0 583 राजेश श्रीवास्तव को सूचना तस्दीकी हेतु रवाना किया गया, जो गवाहन सोमू लहरे पिता स्व0 हरीचन्द्र लहरे उम्र 22 वर्ष रंजीत ठाकुर पिता भागवत ठाकुर उम्र 29 वर्ष दोनों निवासी पेण्ड्री वार्ड नं0 20 को प्राप्त सूचना से अवगत कराकर 100-100 रूपये के दो नोट जिनका सिरियल नं0 6म्फ453963 एवं 6डळ520078 है, को स्वयं के हस्ताक्षर से चिन्हाकित कर आरोपी करीम मुगल के पास सट्टा लगाने के लिये भेजा गया, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत के नेतृत्व में कुछ समय उपरांत हमराह स्टॉफ के अटल आवास पेण्ड्री ब्लॉक न0 19 जाकर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर एक व्यक्ति मोबाईल से सट्टा खेलाते मिला जो पुलिस को देखकर अपने मोबाईल को पटककर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया व पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम बबलू उर्फ करीम मुगल पिता इजराईल मुगल उम्र 25 वर्ष निवासी अटल आवास पेण्ड्री ब्लाक नं0 19 राजनांदगांव का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से नगदी रकम 2040/- रूपये, एक नग क्षतिग्रस्त मोबाईल, एक डाट पेन जुमला कीमती 2640/- रूपये को समक्ष गवाहन विधिवत अरोपी के कब्जे से जप्त कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 193/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम किया गया।

Exit mobile version