Site icon

रायपुर : आवासीय एवं कार्यालय भवन निर्माण के लिए 91.50 लाख रूपए मंजूर

78

राज्य शासन द्वारा जिला कोरिया के उप खण्ड कार्यालय जनकपुर में आवासीय एवं कार्यालय भवन निर्माण के लिए 91 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश मंत्रालय भवन स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
    कोरिया जिले के उप खण्ड जनकपुर में स्वीकृत 91 लाख 50 हजार रूपए की लागत से कार्यालय भवन, भण्डार गृह, एच-टाईप दो आवासीय भवन, जी-टाईप आवासीय भवन एवं आहता निर्माण किया जाएगा।

Exit mobile version