8 से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई है राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता
रायपुर, 8 अप्रैल 2022
राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में 25 जिलों की चयनित मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार 8-9 और 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर आने वाली रामायण मंडलियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रुपए विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।
रायपुर : गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुन्दर दास ने शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

