Site icon

राजनांदगांव: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा खैरागढ़ विधान सभा क्षेत्र के बार्डर एरिया सीलींग चेक प्वाइंटों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2022-04-08 at 1.30.18 PM

राजनांदगांव . दिनांक 07 अप्रैल को कलेक्टर राजनांदगांव तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा आगामी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु खैरागढ़ विधान सभा क्षेत्र बार्डर एरिया को सील करने हेतु लिया गया जायजा। चुनाव के दौरान आसामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने हेतु हथियार, अवैध रूपये, अवैध शराब व नशीले पदार्थ आदि विधानसभा क्षेत्र में ना ला सके इसलिए चेकप्वाइंट से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।

Exit mobile version