Site icon

राजनांदगांव : आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले सटोरिये को किया गया गिरफ्तार, 01 लाख 13 हजार का सट्टा पट्टी सहित ऐप्पल मोबाइल और नगदी रकम जप्त

WhatsApp Image 2022-04-08 at 8.40.56 PM

राजनांदगांव . श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आईपीएल मैंच पर सटटा खिलाने वाले सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिये निर्देश पर श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयप्रकाश बढ़ई के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार पटेल व निरीक्षक श्री शिव चंद्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी मोहारा निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में आईपीएल सटटा खिलाने की मुखबीर से सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मोबाईल फोन के माध्यम् से खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सटटा पटटी लिख रहे योगनाथ वर्मा पिता सुदामा वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम जगन्नाथपुर के घर के पास दबिश दिया गया, आरोपी द्वारा लोगों से पैसा लेकर आईपीएल के मैच में सटटा पटटी लिखते मिला, जिसे रंगे हाथो पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 01 लाख 13 हजार का 01 नग सटटा पटटी, 01 एक नग एप्पल मोबाईल, नगदी रकम 1200/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही किया गया। वही एक अन्य प्रकरण में आरोपी जीवन वर्मा पिता सोनू वर्मा उम्र 58 साल निवासी मोहारा को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों 01 नग सट्टा पट्टी, डांट पेन, और नगदी रकम 410 के जप्त कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जाफौ0 की कार्यवाही की गई।

          उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव, प्र0आर0 659 सियाराम धुर्वे, आर0 परमानंद बोगा, शिवलाल, शाहिद अंसारी, खम्हन सिन्हा, आनंद देवाले का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।

Exit mobile version