Site icon

मुख्यमंत्री ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

18

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कुदरगढ़ उचित मूल्य राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। और वहाँ उपस्थित हितग्राही श्रीमती राजकुमारी से दुकान में मिलने वाले राशन की मात्रा एवँ गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही अन्य हितग्राहियों से राशन के समय पर मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष ही हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन का वजन करा कर राशन वितरित कराया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े और अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे 

Exit mobile version