Site icon

सूरजपुर: हाथियों ने पटक-पटक कर ग्रामीण को मार डाला

72

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का दहशत लगातार बना हुआ है. वन परिक्षेत्र के बुंदिया गांव में बीती रात हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला. इसके बाद पूरे गांव में ही दहशत का आलम है. दरअसल, धरमपुर निवासी मृतक रामुन्द्र राजवाड़े और एक ग्रामीण मंगलवार शाम पड़ोस के गांव से अपने घर वापस लौट रहा था. जहां बुंदिया गांव के बांधपारा में पहले एक हाथी ने दोनों को घेर लिया.

फिर अचानक हाथी ने रामुन्द्र राजवाड़े को पटक कर मार डाला. वहीं साथी ग्रामीण हाथियों के चंगुल से भागने में सफल हो गया. हाथी ने रामुन्द्र को बुरी तरह रौंद दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद बुंदिया जंगल में विचरण कर रहे लगभग 15 हाथियों का दल भी मौके पर पहुंच. मृतक के शव को घेर कर उसके टुकड़े- टुकड़े कर दिए वहीं देर रात तक वन अमला और ग्रामीण शव को बरामद करने और हाथियों को जंगल में खदेड़ने में जुटे रहे. वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि पच्चीस हजार रुपए दे दी गई है.

एक युवक की मौत के बाद पूरे गांव में जहां दहशत का माहौल है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी हाथियों की निगरानी नहीं कर रहे हैं. हाथियों का लोकेशन भी गांव वालों को नहीं बताते. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों को फोन किया जाता है तो अभद्र व्यवहार करते हैं.

देर रात तक बुंदिया के बांधपारा में हाथियों के उत्पात थमने के बाद बुधवार सूबह मृतक के शव को बरामद कर जांच शुरू की गई. मौके पर पहुंचे वन सूरजपुर परिक्षेत्र के रेंजर एस खान ने बताया कि ग्रामीणो का आरोप गलत है. लॉकडाउन के दौरान भी ग्रामीण घरों से बाहर निकल रहे हैं. हम लगातार ग्रामीणों को हाथियों के आने-जाने की सूचना देकर सतर्क कर रहे हैं.

Exit mobile version