Site icon

रायपुर : राज्य निर्वाचन आयोग में ली गई आतंक विरोधी शपथ

27

रायपुर 20 मई 2022

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज प्रातः 11:00 बजे राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली। शनिवार 21 मई को शासकीय अवकाश होने के कारण आज 20 मई को हिंसा एवं आतंकवाद के रास्ते से दूर रहने का शपथ लिया गया। इस अवसर पर आयोग की उप सचिव अंकिता गर्ग, अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version