Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा नेक्सट यानी डेनेक्स के नये यूनिट का कटेकल्याण में शुभारंभ किया

22

महिलाओं ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर माँग लिया आटोग्राफ, मुख्यमंत्री ने डेनेक्स की एक आकर्षक शर्ट सांसद को दी गिफ्ट

ढेंकी चावल के बारे में ली जानकारी

रायपुर, 23 मई 2022

अपने टैक्सटाइल यूनिट की वजह से देश भर में चर्चित दंतेवाड़ा के नवाचार डेनेक्स की नई यूनिट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटेकल्याण में किया। यहां 100 महिलाएं गारमेंट्स बनाएंगी। इसी के साथ डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ जो तमिलनाडू के कोयंबटूर में होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।

Exit mobile version