Site icon

प्रदेश में मिले 12 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 298

corona

रायपुर 28 मई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में 12 नये मरीज मिले हैं। इनमें से अकेले एक जिले मुंगेली में 9 नये मरीज हैं। इससे पहले कल कोरोना मरीजों की संख्या बेहद कम थी, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद सुकून की बात रही। बुधवार को जहां सिर्फ 8 नये मरीज आये थे, वहीं चार मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी लौट गये थे। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों में दो बलौदाबाजार और 2 बालोद के थे।

आज दोपहर जो कोरोना के नये मरीज मिले हैं, उनमें मुंगेली से 9 नये केस सामने आये हैं, वहीं बिलासपुर से 2 और कांकेर से एक रिपोर्ट पॉजेटिव आई है। प्रदेश में इन नये केस के साथ एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 298 पहुंच गई है।

Exit mobile version