Site icon

रायपुर : केबिनेट सचिव ने मुख्य सचिवों से कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली

72

रायपुर- भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज दिल्ली से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग ली। इसके जरिए कोरोना वायरस कोडिड-19 के संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के इलाज सहित परिवहन, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह और खाद्य एवं परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह शामिल हुए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Exit mobile version