Site icon

रायपुर : दुबई में बिकी कोंडागांव की बहनों की बनाई ट्राइबल ज्वेलरी

38

मुख्यमंत्री ने बहनों को सौंपा 1 लाख की कमाई का चेक

रायपुर 28 मई 2022
कोंडागांव की पंखुड़ी सेवा समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाई बेल मेटल की श्रृंगार ट्राइबल ज्वेलरी अब दुबई के सराफा बाजार में बिक रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज समिति की महिलाओं को दुबई एक्सपोर्ट हुए बेल मेटल ट्राइबल ज्वेलरी की कमाई का 1 लाख का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं द्वारा अपने हुनर को ताकत बना कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की तारीफ की। कोंडागांव जिला प्रशासन और पंखुड़ी सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं को श्रृंगार ट्राइबल जेवेलरी बनाने सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Exit mobile version