Site icon

रायगढ़ : नवदंपत्ति के घर मितान बनकर पहुंचे संभागायुक्त, सौंपा विवाह प्रमाण-पत्र

13

मितान योजना से एक दिन में तैयार हुआ प्रमाण-पत्र  
रायगढ़, 2 जून 2022

संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने आज मितान बनकर रायगढ़ निवासी अनुराग गुप्ता के निवास पहुंचे और उन्हें उनका विवाह प्रमाण-पत्र सौंपा। कलेक्टर भीम सिंह व नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी इस दौरान साथ रहे। इस अवसर पर उन्होंने नवयुगल दंपत्ति को आशीर्वाद व शुभकामनाएं भी दी। गौरतलब है कि अनुराग गुप्ता व सुमन मित्तल की हाल ही में शादी हुयी है। जिसका प्रमाण-पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बनवाया है इसके लिए उन्होंने 01 जून को काल कर आवेदन किया और आज 2 जून को उनका प्रमाण-पत्र तैयार कर उन्हें सौंप दिया गया। इस अवसर पर नवयुगल अनुराग गुप्ता व सुमन मित्तल ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री मितान योजना से सिर्फ एक दिन में घर बैठे अपना विवाह प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संभागायुक्त, जिले के कलेक्टर और निगम आयुक्त खुद घर पहुंचकर उन्हें उनका विवाह प्रमाण-पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने कहा कि इस योजना के माध्यम से शासन लोगों को नागरिक सेवाएं उनके घर तक पहुंचाकर दे रही है, ताकि लोगों के समय व श्रम की बचत हो तथा वे सुविधाजनक तरीके से अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने की अपील की।

Exit mobile version