Site icon

रायगढ़ : शासकीय नजूल रिक्त भूमि की नीलामी 9 जून को

रायगढ़, 2 जून2022

जिला-रायगढ़ के सरिया में स्थित शासकीय/नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी 9 जून 2022 को दोपहर 3 बजे से तहसील कार्यालय बरमकेला के सभाकक्ष में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदन नजूल अधिकारी सारंगढ़, जिला-रायगढ़ के कक्ष में निर्धारित राशि की डिमांड ड्राफ्ट सहित अंतिम तिथि 8 जून 2022 को शाम 5 बजे तक जमा की जाएगी।
जिला-रायगढ़ के सरिया वार्ड क्रमांक 12 में प्लांट व खसरा नंबर 956/2 में 1040 वर्गमीटर भूमि के लिए ऑफसेट मूल्य 63 लाख 87 हजार 732 रुपये तथा सरिया वार्ड क्रमांक 8 में प्लांट व खसरा नंबर 950/1 मेें 164 वर्गमीटर भूमि के लिए ऑफसेट मूल्य 1 लाख 99 हजार 780 रुपये निर्धारित है।
भूमि का नक्शा और फार्म और परिशिष्ट-2 जिसमें शासकीय भूखंड का भूमि स्वामी हक में व्यवस्थापन/बंटन दिया जायेगा। इच्छुक खरीददारों द्वारा नजूल अधिकारी, सारंगढ़ जिला-सारंगढ़ तथा तहसीलदार कार्यालय बरमकेला में किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में नीलामी के स्थान और समय पर भी देखा जा सकेगा। आबंटन हेतु अमानत राशि जमा करने वाले आवेदकगण को ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता होगी। प्रत्येक पक्षकार की ओर से आवेदक तथा उनका अभिकर्ता सहित दो व्यक्ति नीलामी में उपस्थित हो सकेंगे। नीलामी का अनुमोदन समिति के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ द्वारा किया जायेगा।
इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये नजूल अधिकारी, सारंगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version