Site icon

बलौदाबाजार : भूमिहीन मजदूरों को पुनःआवेदन करनें का मौका,10 जून तक कर सकते है आवेदन

बलौदाबाजार,02 जून 2022

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जो पंजीयन कराने से छूट गए हैं। उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी। कलेक्टर  डोमन सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में शीघ्र संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें भूमिहीन कृषि मजदूर, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार और पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया व बाजा मोहरिया को शामिल किया गया है। जनपद स्तर पर पोर्टल में प्रविष्टि कर पंजीयन 11 से 17 जून तक होगा। तहसीलदार आवेदनों का सत्यापन कर 27 जून तक दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे और ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकृत आवेदनों की सूची

Exit mobile version